
दो साल बाद
मुंबई, इंडिया
आज एक अवॉर्ड नाइट थी और एक बार फिर से रेहान आर्यन को 'बेस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर' का अवार्ड मिल रहा था। अपना अवार्ड रिसीव करने के बाद, एक छोटी सी थैंक्स स्पीच कंप्लीट करके वो स्टेज से उतरा। मीडिया वाले आसपास थे जो उसे कैप्चर कर रहे थे।
रेहान अपना अवार्ड लेकर नीचे उतरा, उसकी नजर चारों तरफ घूम रही थी। ये वही जगह थी जहां पर वो इश्क़ाना से टकराया था, जो अपनी कोल्ड कॉफी लेकर पागलों की तरह पता नहीं कहां घूम रही थी। उसकी नजर अभी भी इश्क़ाना को ही ढूंढ रही थी।
वो धीरे से बोला, "अगर ये लड़की मुझे नहीं दिखी तो..."
तभी उसकी नजर अचानक सामने से आती हुई इश्क़ाना की तरफ चली गई, जिसने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। उसे देखते ही रेहान के होठों पर एक हल्की सी मुस्कुराहट आ गई।















Write a comment ...